<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के क्रम में महुली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

महुली थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 370/2026, धारा 89, 69 व 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत वांछित अभियुक्त इन्द्रदेव कुमार पुत्र रामनिरंजन, निवासी छितही, थाना महुली, संतकबीरनगर को पुलिस ने 9 सितम्बर 2026 को अगया-सिदाही मोड़ के पास सड़क से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 2 सितम्बर को थाने में तहरीर देकर अभियुक्त पर जबरन दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

No comments:

Post a Comment

Pages