<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

ब्लैकमेल कर युवती से 5.06 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। युवती को ब्लैकमेल कर करीब 5.06 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर निवासी रामू मौर्या और राजेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवती को विभिन्न मोबाइल नंबरों और नामों से संपर्क कर उसके निजी एवं आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही तंत्र-मंत्र का भय दिखाकर लगातार धनराशि की मांग की। डर और दबाव में युवती ने 25 अगस्त 2025 से 4 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से करीब 5,06,580 रुपये भेज दिए।

शिकायत पर साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। डिजिटल एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। साक्ष्यों में संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस ने रामू के कब्जे से 400 रुपये व मोबाइल फोन तथा राजेन्द्र के कब्जे से 1,100 रुपये व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अब ठगी की रकम के अंतिम लाभार्थी, प्रयुक्त सिम व डिजिटल उपकरणों तथा अन्य संदिग्ध खातों और लेन-देन की जांच कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages