<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

रेलवे विद्यालयों की अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय स्थित एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल और एनई रेलवे बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता तीन कक्षा वर्गों 6-8, 9-10 तथा 11-12 के बीच विभिन्न विधाओं में हुई। इनमें शास्त्रीय एवं लोकनृत्य, सुगम संगीत, वाक्, निबंध लेखन, कविता अंत्याक्षरी तथा विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी शामिल रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
विशेष रूप से कविताओं की अंत्याक्षरी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों की जीवंत प्रस्तुतियों ने प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का माहौल बना दिया। आयोजन का उद्देश्य रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 सितंबर को रेलवे प्रेक्षागृह में अपराह्न 3:30 बजे आयोजित होगा। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages