<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लें युवा, पीएम के समक्ष रख सकेंगे अपने विचार


बस्ती। जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को ‘विकसित भारत क्विज’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी अंशिका सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभियान के तहत चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार, विजन और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। अभियान की पहली कड़ी के रूप में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन माई भारत पोर्टल पर किया जा रहा है। क्विज 22 भाषाओं में आयोजित होगा, जिसमें भारत, भारतीय विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा ‘विकसित भारत@2047’ की परिकल्पना से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंशिका सिंह के अनुसार चयन प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी। पहला चरण क्विज का है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण में 5 से 9 अक्टूबर तक निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। तीसरे चरण में 10 से 16 नवंबर के बीच जिला स्तरीय चैंपियनशिप, चौथे चरण में 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तथा अंतिम चरण में 10 से 12 जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संवाद इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा। इसमें चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष सीधे अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। ‘चैलेंज ट्रैक’ के तहत युवाओं से भविष्य के शासन-प्रशासन, शहरी बदलाव, जलवायु सुरक्षा, सीमावर्ती एवं पर्वतीय विकास, जनसांख्यिकीय लाभांश, सतत औद्योगीकरण, सांस्कृतिक नेतृत्व, विनिर्माण एवं उद्यमिता, जनजातीय नेतृत्व, नवाचार, अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन, तकनीक एवं रोजगार सृजन तथा ब्लू इकोनॉमी जैसे विषयों पर विचार लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages