<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

महिला अपराध में पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म व धमकी का आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। उरुवा बाजार पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी शर्मा पुत्र अजय शर्मा, निवासी कुशलदेईया, थाना उरुवा बाजार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना उरुवा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 0141/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 77, 79, 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपेन्द्र नाथ त्रिवेदी और कांस्टेबल मो. इसराफिल अहमद शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages