<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

गिट्टी लदे ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

महादेवा, बस्ती। महादेवा-लालगंज मार्ग पर सोहिला गांव के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हरदी कमोखर गांव निवासी रामप्रयाग (70) पुत्र जगई पिछले कई वर्षों से महादेवा-लालगंज मार्ग पर किराने की दुकान चलाते थे और वहीं रहते थे। बुधवार को वह लालगंज की ओर एक दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। दोपहर बाद स्कूटी से महादेवा लौटते समय सोहिला गांव के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही लालगंज पुलिस के साथ डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

- रोजाना सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ा हादसे का खतरा

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 400 गिट्टी लदे भारी वाहन गुजरते हैं। बताया गया कि टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहनों का इस मार्ग पर लगातार आवागमन होता है। इससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

रामप्रयाग के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment

Pages