<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 9, 2026

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने सभी विभागों में कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों को अद्यतन कराने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने की मांग की।


परिषद ने मांग की कि कर्मचारियों की जीपीएफ/एनपीएस पासबुक एवं सेवा पुस्तिका तत्काल अपडेट कराई जाए। मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज गलत प्रविष्टियों को सेवा पुस्तिका के अभिलेखों के आधार पर संशोधित कराया जाए। एनपीएस कर्मचारियों से फार्म एस-2 भरवाकर उनके PRAN कार्ड की प्रविष्टियों को भी दुरुस्त कराने की मांग की गई, ताकि भविष्य में पेंशन और सेवानिवृत्ति से संबंधित परेशानियां न हों।

प्रतिनिधिमंडल ने संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समय से मानदेय उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग भी उठाई। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के फील्ड कर्मचारियों समेत अन्य विभागों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों की समीक्षा कर जल्द भुगतान कराने का आग्रह किया गया। गंभीर बीमारी और दुर्घटना से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने की मांग भी की गई।

परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि सेवा अभिलेखों में त्रुटियां, एनपीएस एवं मानव संपदा पोर्टल की गलत प्रविष्टियां और चिकित्सा प्रतिपूर्ति में देरी कर्मचारियों के हितों को सीधे प्रभावित करती है। उन्होंने सभी विभागों में अभियान चलाकर समस्याओं का समाधान कराने और लंबित मामलों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने की मांग की।

- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानसूचक पदनाम देने की मांग

परिषद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सेवानिवृत्ति के समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके विभाग के अगले उच्च पद का सम्मानसूचक पदनाम दिए जाने के लिए नीति बनाने की मांग भी की है। परिषद के अनुसार यह पदनाम केवल सम्मान और सामाजिक गरिमा के लिए हो तथा इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ, पदोन्नति या पेंशन संबंधी दावा न जुड़े।

इस अवसर पर अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुभाष पांडेय, रामधनी पासवान सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages