संत कबीर नगर। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मिशन कार्यालय लखनऊ के निर्देश पर जनपद स्तर पर सीएम युवा योजना के तहत क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। पूर्व में यह कार्यशाला 14 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे डीपीआरसी हॉल, विकास भवन, संत कबीर नगर में आयोजित होनी थी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि में संशोधन किया गया है। अब क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन 14 सितंबर के स्थान पर 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन डीपीआरसी हॉल, विकास भवन, संत कबीर नगर में ही होगा।
No comments:
Post a Comment