<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी : संजय सिंह


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा बाजार, महाराजगंज में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी है। उसके दिए ज्ञान और संस्कार से विद्यार्थी का व्यक्तित्व निखरता है और वह आगे चलकर देश के विकास में योगदान देता है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर तकनीकी शिक्षा तक शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के असिस्टेंट गवर्नर डा. एल.के. पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के मनोभावों को समझकर उन्हें योग्य नागरिक बनाने का कार्य करता है। सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी को सामूहिक प्रयासों से दूर किया जा सकता है। रोटरी क्लब ई-लर्निंग, प्रौढ़ शिक्षा, हैप्पी स्कूल और सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

राजेश कुमार ओझा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्मार्ट बोर्ड युक्त कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।

समारोह में मारकण्डेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, शिवपूजन वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, डा. मंगलदत्त द्विवेदी, दिलीप त्रिपाठी, वेद प्रकाश द्विवेदी व जीतेन्द्र यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अजय सिंह, रो. दिलीप कुमार गुप्ता, नरेश सडाना, रो. अरुण अग्रवाल सहित क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages