वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खलीलाबाद विधायक, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मधुर श्रीकृष्ण भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और न्याय के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय, सर्वदवन सिंह, अभयनाथ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पीआरओ मनीष जायसवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment