<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 5, 2026

महुली पुलिस ने संवाद कर दुकानदारों से हटवाया अतिक्रमण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महुली पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने दुकानदारों से संवाद कर सड़क व सार्वजनिक मार्ग पर सामान न रखने की अपील की। पुलिस की समझाइश का दुकानदारों ने सकारात्मक रूप से पालन करते हुए दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लिया। इससे बाजार में आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों को राहत मिली।

पुलिस ने दुकानदारों को भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी जागरूक करते हुए कहा कि व्यापार के साथ सार्वजनिक मार्ग की सुगमता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

महुली पुलिस ने लोगों से सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमणमुक्त रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा कि जनसहयोग से ही सुरक्षित मार्ग, सुगम आवागमन और व्यवस्थित बाजार की व्यवस्था कायम की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Pages