<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

बितरोई गुड्स शेड के पास वेयरहाउसिंग के लिए टेंडर, इज्जतनगर मंडल ने रचा इतिहास

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ‘गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल और कार्गो से जुड़ी सुविधाओं के विकास के जरिये रेल आधारित लॉजिस्टिक्स’ के तहत बितरोई गुड्स शेड के पास वेयरहाउसिंग के लिए टेंडर अवार्ड किया है। इसके साथ ही इज्जतनगर मंडल ऐसा करने वाला भारतीय रेल का पहला मंडल बन गया है।

यह सुविधा 25 वर्ष की अवधि के लिए विकसित की जा रही है। इससे एकीकृत रेल आधारित लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग के लिए दीर्घकालिक ढांचा तैयार होगा, जो माल लदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

परियोजना से रेलवे को प्रतिवर्ष 71.67 लाख रुपये का गारंटीड फ्रेट ट्रैफिक मिलेगा, जिसमें हर वर्ष छह प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके अलावा लागू लैंड लीज चार्ज तथा 25 प्रतिशत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट से अधिक प्रॉफिट शेयरिंग के माध्यम से रेलवे को लगातार राजस्व प्राप्त होगा।

इस पहल से रेल फ्रेट ट्रैफिक में वृद्धि, माल की तेज लोडिंग-अनलोडिंग और वैगनों के डिटेंशन समय में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही लोडर और कंसाइनर के लिए वेयरहाउसिंग व स्टोरेज की सुविधा, एंड-टू-एंड लॉजिस्टिक्स समाधान और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रेलवे के अनुसार यह पहल इज्जतनगर मंडल को रेल आधारित लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी और नवाचार, फ्रेट वृद्धि तथा ग्राहक केंद्रित सेवाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages