<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 11, 2026

गोंडा में निषाद समाज के नेता की हत्या पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, एक करोड़ मुआवजे की मांग


गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में निषाद समाज के नेता विनोद निषाद की धारदार हथियार से हमला कर एवं गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस की एक टीम गोंडा पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा परिवार के किसी सदस्य को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, दिलीप कुमार निषाद, सूरज निषाद, राजेश निषाद, गौतम निषाद, राजेश चौधरी, देवेंद्र निषाद, राजकुमार यादव, अशोक निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages