<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

छावनी पुलिस ने आठ घंटे में तीन लापता नाबालिगों को सकुशल बरामद किया

- रेलवे स्टेशन मनकापुर के पास से मिले तीनों किशोर, परिजनों ने ली राहत की सांस


बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव से लापता हुए तीन नाबालिग किशोरों को छावनी पुलिस ने आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों किशोर घर से छावनी बाजार सामान खरीदने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें रेलवे स्टेशन मनकापुर, जनपद गोंडा के पास से बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने मिशन शक्ति टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर तलाश की। सीसीटीवी कैमरों की जांच और पुलिस टीमों की सक्रियता से तीनों किशोरों का पता लगाया गया। बरामद किशोरों में अतुल (17), अनुज (17) और दीपचंद्र (16), सभी निवासी सिरौली बाबू, थाना छावनी, जनपद बस्ती शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राधारमण यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अंजनी कुमार, कांस्टेबल आलोक भार्गव, महिला कांस्टेबल कामना, महिला कांस्टेबल ऋतुजा वर्मा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल राजीव रंजन सिंह सहित पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages