<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

अस्पताल से चोरी जेनरेटर बेचने की फिराक में था मैनेजर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- चिलुआताल पुलिस ने सिक्टौर में चिड़ियाघर के पास से 25 केवी का जेनसेट बरामद किया


गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित चन्द्रा हॉस्पिटल से चोरी हुए 25 केवी के जेनरेटर के मामले में पुलिस ने अस्पताल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया जेनरेटर बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार उपाध्याय उर्फ राज पुत्र कवल कुमार उपाध्याय, निवासी वसुधा, थाना गीडा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात अस्पताल में प्रयुक्त 25 केवी का जेनरेटर चोरी हो गया था। अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान अस्पताल के मैनेजर राजेन्द्र उपाध्याय की भूमिका सामने आई।

पूछताछ और विवेचना में पुलिस को पता चला कि आरोपी पर काफी ऋण था। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उसने जेनरेटर चोरी कर बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए क्रेन और डीसीएम वाहन की व्यवस्था की गई। रात में क्रेन की मदद से जेनरेटर अस्पताल परिसर से बाहर निकलवाकर सिक्टौर क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास छिपा दिया गया था।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने के बाद चोरी गया जेनरेटर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश कुमार सिंह और पुलिस टीम ने की।

No comments:

Post a Comment

Pages