संतकबीरनगर। दुधारा थाना पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरिया नाला पुलिया के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 सितंबर को कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष राना पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गांधीनगर, गौसपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, हाल निवासी टेकन्सा, थाना दुधारा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना महुली में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल और कांस्टेबल रंजन राजभर शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment