<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 13, 2026

कुदरहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

- संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर जोर


महादेवा, बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर इकाई की समीक्षा बैठक रविवार को कुदरहा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारिता की निष्पक्षता, निर्भीकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन सदर अध्यक्ष अजीत मणि त्रिपाठी ने किया।

मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, निर्भीकता और विश्वसनीयता सबसे जरूरी है। संगठन के सभी पत्रकार आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करें। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।

जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। संगठन पत्रकारों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाएगा।

बैठक को जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी और अनिल पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान कुदरहा में संगठन का पहला कार्यालय स्थापित किए जाने पर सदर अध्यक्ष अजीत मणि त्रिपाठी और सोनू दूबे को बधाई दी गई।

बैठक में जिला महामंत्री पंकज त्रिपाठी, बस्ती सदर महामंत्री रामकृपाल दूबे, कुलदीप सिंह, बीके लाल, दुर्गेश कुमार ओझा, सुशील द्विवेदी, बेचूलाल अग्रहरि, अमरजीत यादव, दीपक दूबे, श्रीकांत मिश्र, वेद प्रकाश चौधरी, विजय कुमार, जावेद अहमद, अजमत अली, ज्ञानचंद द्विवेदी, राजाराम, विन्देश्वरी प्रसाद, वृजेश सिंह, विनय जायसवाल, राजेश राज, सत्यराम, मो. शकील, विष्णु कुमार शुक्ल, अजीत पाल, सुनील कुमार बरनवाल, सुनील उपाध्याय, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages