<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 13, 2026

चोरी के 16 लाख के जेवर के साथ महिला गिरफ्तार

- सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, राजघाट पुलिस ने 110.2 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए


गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने चोरी के अपराध में वांछित एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत के 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी पुत्री बच्चन, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार, एक फर्म में सोने के जेवरों के स्टॉक का मिलान करने पर 18 कैरेट के आभूषण कम मिले थे। फर्म के सीसीटीवी फुटेज की जांच में छह सितंबर को एक महिला बुर्का पहनकर दुकान पर पहुंची और जेवरों का एक पैकेट चोरी करते हुए दिखाई दी। इस संबंध में 11 सितंबर को थाना राजघाट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर बरामद किए। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध लखनऊ के थाना चौक और गोरखपुर के थाना बांसगांव में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, विकास यादव, रोहित कुमार, महिला उपनिरीक्षक संध्या पाल समेत राजघाट थाने की पुलिस टीम ने की। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages