गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पियरगंज पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थ प्रजापति पुत्र रामसजीवन प्रजापति, निवासी फुलवरिया, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 32 बोर की एक देशी पिस्टल बरामद हुई।
इस मामले में थाना कैम्पियरगंज में मुकदमा संख्या 486/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment