<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया गोरखपुर का दवा विक्रेता समाज

- भालोटिया मार्केट समिति ने मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ को उपलब्ध कराईं आवश्यक दवाएं


गोरखपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गोरखपुर के दवा विक्रेता समाज ने मानवीय पहल की है। दवा विक्रेता समिति, भालोटिया मार्केट की ओर से नेपाल के आपदा पीड़ितों के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह राहत सामग्री मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएगी।

समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि संकट की घड़ी में मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा दायित्व है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को दवाओं की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति के दवा व्यवसायियों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता समाज आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के निदेशक पुरू मयंक त्रिपाठी, आशा एफएम 89.6 के निदेशक नवीन पांडेय एवं परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र सिंह ने समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ दूबे, महामंत्री आलोक चौरसिया तथा सहयोग करने वाले सभी दवा विक्रेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों के लिए दवाएं, कपड़े, धनराशि और अन्य राहत सामग्री एकत्र कर रहा है, ताकि आपदा पीड़ितों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

समिति एवं संस्थान ने व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और सक्षम नागरिकों से नेपाल के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages