<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 16, 2026

किसान दिवस में किसानों ने उठाईं समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


संत कबीर नगर। वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता। कृषि भवन में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

उप कृषि निदेशक ने जनपद में वर्तमान समय में चल रही बीज बुकिंग की जानकारी देते हुए बताया कि बीज की बुकिंग यूपी एग्रीकल्चर की वेबसाइट के माध्यम से की जा रही है।

किसान दिवस में किसान एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। राजेंद्र राय ने ओनबिलाई एवं गजाधरपुर में संचालित समिति तक रास्ते की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महुली समिति पर किए गए कब्जे को हटाने के बाद निर्माण कराकर समिति को चालू कराने, इस वर्ष दूरी के आधार पर धान खरीद केंद्र स्थापित करने तथा धान खरीद का औसत एवं लक्ष्य बढ़ाने की मांग भी रखी।

ग्राम कथैचा, विकासखंड नाथनगर के रामदास ने तिलठा माइनर के लिए किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने की समस्या उठाई। वहीं सुरेंद्र राय ने इफको से ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी मांगी। इफको के आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में करीब 130 एकड़ क्षेत्रफल में लगभग 130 किसानों के खेतों पर ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय सहित किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages