वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के तहत बुधवार को मऊ स्टेशन के प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेशन अधीक्षक सचिन पटेल के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के 20 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना और राजभाषा के ज्ञान को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को 23 सितम्बर को आयोजित राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment