<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

छावनी थाने का डीआईजी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी लिया जायजा




वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के साथ थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदीगृह, मिशन शक्ति केंद्र, आगंतुक कक्ष एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया गया।

डीआईजी ने अभिलेखों की जांच करते हुए सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक रखने, थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करने को भी कहा।

उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और अपराधियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। विवेचनाओं में पारदर्शिता व गुणवत्ता, साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, मिशन शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद डीआईजी ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और काशीपुर-कटरिया तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, हर्रैया, कलवारी व रुधौली, प्रभारी निरीक्षक छावनी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages