<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

रेखा चित्रगुप्त नामित हुईं जेल विजिटर


बस्ती। जिलाधिकारी ने चित्रांश क्लब महिला विंग की संरक्षक रेखा चित्रगुप्त पत्नी राजेश चित्रगुप्त को जेल विजिटर नामित किया है। रेखा चित्रगुप्त लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके जेल विजिटर नामित होने पर विभिन्न लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
रेखा चित्रगुप्त ने बताया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कारागार व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बंदियों से जुड़ी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील पहल करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages