<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

21 सितंबर से 9 अक्टूबर तक होंगे शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं संयोजक मंडल के निर्णय के अनुसार जनपद के शेष 12 विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी, अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच क्रमवार आयोजित किए जाएंगे।

जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से अधिवेशनों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को आश्वस्त किया है कि अधिवेशनों के आयोजन के दौरान परिषदीय विद्यालयों की नियमित शिक्षण व्यवस्था और बच्चों के पठन-पाठन का कार्य किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दुबौलिया में 21 सितंबर, रुधौली में 22, परशुरामपुर में 24, बस्ती सदर में 26, सल्टौआ में 28, विक्रमजोत में 29, गौर में 30 सितंबर तथा हर्रैया में 5 अक्टूबर, साऊंघाट में 6, कप्तानगंज में 7, बहादुरपुर में 8 और बनकटी में 9 अक्टूबर को अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। संघ के नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार वर्मा, जिला सह-संयोजक इन्द्रसेन मिश्रा, राम भरत वर्मा, महेश कुमार एवं चन्द्रभान चौरसिया ने सभी शिक्षक साथियों से अपने-अपने ब्लॉक के अधिवेशन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages