<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने भरी संघर्ष की हुंकार, 17 ब्लॉकों में गठित हुई नई कार्यकारिणी

- संगठन की मजबूती और अधिकारों के लिए चरणबद्ध संघर्ष का लिया संकल्प


बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में मंडल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में हुई। बैठक में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए रचनात्मक और चरणबद्ध संघर्ष की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

मंडल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। संगठन के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ निरंतर सक्रिय रहना होगा। प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, संरक्षक डा. नीरज त्रिपाठी और डा. राकेश पाण्डेय ने कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए संघ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार, जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ल, जिला सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष डा. अमित पाण्डेय एवं महिला संगठन मंत्री अनीता की देखरेख में कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। बैठक में विभिन्न चिकित्सालयों की इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्री घोषित करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया।

जिला महिला चिकित्सालय में अनीता देवी को अध्यक्ष और अजीत प्रजापति को महामंत्री बनाया गया। जिला चिकित्सालय में अवधेश मिश्रा अध्यक्ष तथा प्रीति पाण्डेय महामंत्री, ओपेक चिकित्सालय कैली में पूजा गोंड अध्यक्ष तथा प्रीति वर्मा महामंत्री और जिला टीवी चिकित्सालय में अखिलेश चतुर्वेदी अध्यक्ष तथा बृजेश यादव महामंत्री चुने गए।

ब्लॉक स्तर पर परशुरामपुर में रितेश सिंह अध्यक्ष व श्वेतांक सिंह महामंत्री, विक्रमजोत में डा. भगवान स्वरूप वेत्ता अध्यक्ष व जटाशंकर त्रिपाठी महामंत्री, हर्रैया में कृष्ण मोहन सिंह अध्यक्ष व अंकित सिंह महामंत्री, कप्तानगंज में विजय वर्मा अध्यक्ष व विनोद कुमार महामंत्री तथा दुबौलिया में डा. मेराज अहमद अध्यक्ष व सुजीत सिंह महामंत्री चुने गए।

इसी क्रम में मरवटिया में डा. इंद्रेश चौधरी अध्यक्ष व पंकज सिंह महामंत्री, साऊंघाट में रवीन्द्र पटेल अध्यक्ष व प्रमोद शर्मा महामंत्री, गौर में डा. प्रदीप यादव अध्यक्ष व सुमित सिंह महामंत्री, कुदरहा में डा. विवेकानंद सिंह अध्यक्ष व पवन सिंह महामंत्री तथा सल्टौआ में डा. विकास कुमार गोंड अध्यक्ष व सर्वजीत चौरसिया महामंत्री बनाए गए।

बनकटी में डा. जमील अहमद अध्यक्ष व अस्मिता यादव महामंत्री, रुधौली में उमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष व रीमा पाण्डेय महामंत्री, भानपुर में डा. अमीश अध्यक्ष व राजेश निषाद महामंत्री तथा बहादुरपुर में डा. नीरज यादव अध्यक्ष व देवानंद पाठक महामंत्री चुने गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे भी लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages