<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

विधवा पेंशन के लिए शिविर में 85 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आदर्श नगर पंचायत में निराश्रित विधवा महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से निःशुल्क पेंशन सहायता शिविर आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय स्थित अटल भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने किया। शिविर में 85 पात्र महिलाओं का चयन कर उनके आवेदन स्वीकार किए गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। नगर के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल्द ही समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से भी सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना सराहनीय पहल है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

शिविर में महिला कल्याण विभाग के सौरभ चौधरी एवं सरिता श्रीवास्तव ने महिलाओं को निराश्रित विधवा पेंशन योजना की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण की व्यवस्था की। इस अवसर पर सभासद विजय जायसवाल, संजय सोनकर, राकेश पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, संजय पाण्डेय, शीतल गौड़, श्रुति कुमार अग्रहरि, आलोक सिंह सहित नगर पंचायत के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages