<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 21, 2026

2.545 किलो अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2 किलो 545 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 सितंबर 2026 को की।

पुलिस ने अजय कन्नौजिया पुत्र छेदी कन्नौजिया निवासी मगहर काजीपुर को डडवा नहर के पास से तथा नौशाद अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी काजीपुर धोबीटोला, मगहर को डाहीडिहा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में अजय कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा संख्या 885/2026 तथा नौशाद अहमद के खिलाफ मुकदमा संख्या 886/2026, दोनों में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, हेड कांस्टेबल युसूफ, कांस्टेबल सौरभ मिश्रा, दिनकर सिंह, आशुतोष सिंह, सचिन, वृजेश वर्मा, अमितेश सिंह और चन्द्र शेखर यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages