<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 20, 2026

‘संगीत से संभावना’ पुस्तक के कवर पेज का हुआ विमोचन


गोरखपुर। टैगोर टाउन स्थित स्वर सागर संगीत विद्यालय में संगीत शिक्षिका एवं लेखिका वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सुनिशा श्रीवास्तव की पुस्तक ‘संगीत से संभावना’ के कवर पेज का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय भारत मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अगस्त मुनि पाण्डेय रहे, जबकि अध्यक्षता मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय ने की।
पुस्तक में विद्यार्थियों एवं युवा संगीत साधकों के लिए संगीत शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमता से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी गई है। लेखिका ने संगीत साधना को व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक जीवन-दृष्टि से जोड़ने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम के दौरान ईशान खरे, चंद्रभान यादव और समीर जसवाल ने भजन प्रस्तुत किए। अतिथियों ने पुस्तक के कवर का अनावरण करते हुए लेखिका सुनिशा श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. रमेश, प्रमोद दुबे, डॉ. शिवशंकर लाल, डॉ. संजय पति त्रिपाठी, डॉ. एहसान अहमद, डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी, डॉ. सुशील, इंजीनियर सुनील, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक, सतीश दुबे, दुर्गेश पांडेय, प्रांजल त्रिपाठी, दिनेश श्रीवास्तव, राखी बर्नवाल, सुनील श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, गुरु बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages