<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 19, 2026

दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिवम पाण्डेय ने जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन


बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शिवम पाण्डेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें आधिकारिक ट्रॉफी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही शिवम पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
बस्ती आगमन पर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा शिवम पाण्डेय को सम्मानित किए जाने पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिवम की यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि पूरे उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार के लिए गर्व का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Pages