<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

बूथ जीतने पर ही चुनाव जीतेंगे, अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : महेन्द्रनाथ यादव


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। इसमें जिले की पांचों विधानसभा सीटों की बूथवार सघन समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया।

जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव का बिगुल बजने का इंतजार किए बिना अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीत लिया तो चुनाव जीतना तय है। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सजग रहते हुए जनता से संवाद बढ़ाएं और पीड़ितों की मदद करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और व्यवस्था से ऊब चुकी है तथा बदलाव का मन बना चुकी है। सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए सपा नेताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। साथ ही मतदाता सूची पर विशेष नजर रखते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश और प्रदेश का भविष्य तय करने वाला है।

बैठक में विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजाराम यादव, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, गगन पाण्डेय, आलोक यादव, गंगा यादव, प्रवीण पाठक, अखिलेश यादव, घनश्याम मिश्रा, दीनानाथ चौरसिया, नीलू सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पवन यादव, आरडी निषाद, यूनूस आलम, राम सिंह यादव सहित अन्य नेताओं ने जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी और बूथ प्रबंधन को चुनावी जीत की कुंजी बताया।

बैठक में सीताराम चौहान, सनी मिश्र, जमील अहमद, हरीश गौतम, रवि यादव, संजय गौतम, रामजीत प्रधान, राम सिंगार यादव, आदित्य विक्रम सिंह, नित्यराम चौधरी, गुलाब चन्द्र सोनकर, सुशील यादव, जरसी यादव, रामशंकर निराला, डा. राम प्रकाश सुमन, अनिल निषाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages