<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

वेद मानव कल्याण का मार्ग बताते हैं : रुक्मिणी जोशी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती की ओर से चातुर्मास में आयोजित सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ रविवार को कंपनी बाग में हुआ। आचार्य सुरेश जोशी एवं पंडिता रुक्मिणी जोशी (उत्तराखंड) के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में ऋचा मनीष सपरिवार यजमान रहे।

यज्ञ के उपरांत आचार्य सुरेश जोशी ने कहा कि मनुष्य को कर्म करते हुए सौ वर्ष तक जीने की इच्छा करनी चाहिए। प्रत्येक परोपकार का कर्म यज्ञ के समान है। वेदों में धर्मनीति, समाजनीति, राजनीति, अर्थनीति, शिल्प एवं कला-कौशल के साथ मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक के कर्तव्यों का वर्णन मिलता है।

पंडिता रुक्मिणी जोशी ने भजनोपदेश में कहा कि निराकार परमात्मा को समझने के लिए साकार का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने योग को जीवन पद्धति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि योग अपनाकर व्यक्ति स्वयं स्वस्थ एवं आनंदित रह सकता है और समाज को भी स्वस्थ, निरोगी तथा विचारसम्पन्न बना सकता है। उन्होंने कहा कि वेद किसी पंथ, मत या मजहब विशेष की उन्नति नहीं, बल्कि मानव मात्र के कल्याण का मार्ग बताते हैं। वे सार्वदेशिक, सार्वकालिक और सार्वजनिक हैं, इसलिए वेद ईश्वरीय ज्ञान हैं।

प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य संसार का उपकार करना तथा शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति करना है। इसी उद्देश्य से वेद प्रचार सप्ताह आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में वेद कुमार आर्य, सुनीता, वेदांशी आर्य, विनोद उपाध्याय, उपेंद्र आर्य, ओंकार आर्य, आदित्य आर्य, घनश्याम आर्य, दीपक कुमार पाहवा, राघव त्रिपाठी, महिमा आर्य, रवि कुमार, सुदर्शन मेहंदीरत्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages