बस्ती। स्टेशन रोड, पुरानी बस्ती स्थित जगमोहन उत्सव सदन में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में संत शिरोमणि एवं कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा गणिनाथ जी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गणिनाथ जी महाराज के विधिवत पूजन एवं आरती तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। बाहर से आए कलाकारों और गायकों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति की ओर से विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, माला और स्मृति-चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
समारोह में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. रितेश गुप्ता, अंगद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रिंस मध्यदेशीय, नंदलाल गुप्ता तथा अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बाबा गणिनाथ जी महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। युवा जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता ने शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। संरक्षक प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बाबा गणिनाथ जी महाराज के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी अंगद गुप्ता ने बच्चों से संवाद कर उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चयन, उच्च शिक्षा और भविष्य निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया।
इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन और सम्मान समारोह का सिलसिला जारी रहा। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रेश्वर गुप्ता, संगठन मंत्री राजपाल मद्धेशिया, उपाध्यक्ष टोनी मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालगोविंद गुप्ता, युवा महामंत्री मुन्ना मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, अजय गुप्ता, रवि गुप्ता, फागू लाल, जगमोहन, संरक्षक हजारी गुप्ता, संरक्षक संजय मद्धेशिया, युवा उपाध्यक्ष महेंद्र, विवेक गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment