<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

राहुल श्रीवास्तव के स्वागत में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब


गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव के प्रथम गोरखपुर आगमन पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नौसढ़ चौराहे से लेकर राजेंद्र नगर-रिगालिया तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकले स्वागत जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।

नौसढ़ चौराहे से शुरू हुए स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, शास्त्री चौक, काली मंदिर-पटेल चौक, धर्मशाला पुलिस चौकी, विश्वकर्मा मंदिर, तरंग क्रॉसिंग, झूलेलाल मंदिर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
शास्त्री चौक पर पार्षद अजय राय, मनोज श्रीवास्तव ‘सीतू’, पार्षद देवेंद्र गौड़ ‘पिंटू’ सहित अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। काली मंदिर-पटेल चौक पर पार्षद मनु जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया। विश्वकर्मा मंदिर पर बिस्मिलनगर मंडल और तरंग क्रॉसिंग पर राप्तीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। वहीं सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल मंदिर पर भी राहुल श्रीवास्तव का स्वागत किया गया।
राजेंद्र नगर-रिगालिया में गोरक्षनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय पार्षदों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र नाथ पांडे, बृजेश बड़ी मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’, अरविंद त्रिपाठी, समीर श्रीवास्तव और ऋषभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।
- मंदिरों में दर्शन कर लिया आशीर्वाद
स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल श्रीवास्तव ने गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने गोलघर स्थित काली मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और झूलेलाल मंदिर में भी दर्शन किया। वह माधव धाम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय भी पहुंचे और पदाधिकारियों से मुलाकात की।
- महापुरुषों को किया नमन
राहुल श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और संगठन की शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। गोरखपुर की धरती से संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्नेह और आत्मीय स्वागत के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

Pages