<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

नंदन वन पार्क का पुनर्विकास, रेलकर्मियों को मिला स्वच्छ और सुविधायुक्त परिसर


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को रेलवे स्टेडियम कॉलोनी स्थित पुनर्विकसित नंदन वन पार्क का उद्घाटन कॉलोनी की बच्ची से फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत करीब 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें मौलश्री, मोरपंखी, चांदनी, अशोक, चंपा, मोगरा और कश्मीरी गुलाब प्रमुख हैं।

महाप्रबंधक ने पार्क में जैविक पौधों, हरी घास, बाउंड्रीवाल, वॉकिंग पाथवे और हाईमास्ट लाइटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है। उन्होंने कॉलोनीवासियों से पार्क की स्वच्छता बनाए रखने और सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

पुनर्विकसित पार्क में त्रिभुजाकार आकर्षक वॉकिंग पाथवे, एलईडी लाइटें, हाईमास्ट लाइट तथा डिजाइनयुक्त प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पार्क बच्चों के खेलकूद, मनोरंजन और शारीरिक फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा कॉलोनीवासियों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages