<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 7, 2026

धर्मशाला चौराहे पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 16 वाहनों पर कार्रवाई


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से धर्मशाला चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया।

यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, यातायात निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय, यातायात निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता तथा यातायात पुलिस टीम ने अभियान के दौरान ऑटो एवं ई-रिक्शा के बिना नंबर प्लेट, बिना फिटनेस तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान में बिना नंबर प्लेट के चार, बिना फिटनेस के 11 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित लोगों को सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं दुकानदारों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages