वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को एनई रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
चिकित्सालय के डॉ. उमेश मौर्या, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. संजीव मिश्रा एवं डॉ. संजय कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करना तथा संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीर जी श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment