<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 25, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ का हुआ शुभारंभ


बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और ग्रामीण शामिल हुए।
नोडल जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आंगन मिलन सेवा का आयोजन अगले दो दिनों तक भी जारी रहेगा। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों को उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विभागीय योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ ग्रामीणों को पोषण एवं बाल विकास सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

No comments:

Post a Comment

Pages