बस्ती। अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के बरगदिया गांव निवासी अर्पित पाण्डेय से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी मदद के लिए समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के आगे आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बस्ती के मन्नत फाउंडेशन की अगुवाई में समाजसेवियों की टीम बरगदिया गांव स्थित अर्पित पाण्डेय के घर पहुंची और परिवार की स्थिति की जानकारी ली।
मन्नत फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे समाजसेवियों ने परिवार से मुलाकात कर उनकी जरूरतों को समझा। परिवार की परिस्थितियां देखकर कई लोग भावुक हो गए। इसके बाद परिवार की तत्काल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री, कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
सहयोग के तहत गेहूं, चावल, आटा, तेल, चीनी, चायपत्ती, दाल, साड़ी सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान दिया गया। इसके साथ ही अर्पित पाण्डेय को नगद आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि परिवार की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में कुछ राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य में प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रबंधक सुशांत पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी अपूर्व शुक्ला, युवा नेता अजय पाण्डेय, कुणाल पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सोनू पाठक, दुर्गेश चौधरी, देवनारायण पाण्डेय और राजकुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
मन्नत फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत पाण्डेय ने कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। जहां भी किसी जरूरतमंद परिवार को सहयोग की आवश्यकता होगी, वहां संस्था अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेगी।

No comments:
Post a Comment