बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की परशुरामपुर ब्लॉक इकाई की आवश्यक बैठक रविवार को सिकंदरपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष साहब पाठक ने की, जबकि संचालन विनोद गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन के संकल्पों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा तथा मठ-मंदिरों की सुरक्षा समाज और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
विनय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार को पुनः मजबूत करना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल और विजय द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदू बहन-बेटियों के मान-सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री अजय कन्नौजिया, ब्लॉक संयोजक शनि कुमार, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, अमन कन्नौजिया, रोशन लाल, प्रेम कुमार, ब्लॉक महामंत्री सुमित गुप्ता, मंत्री रामअवतार, विनय विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, लकी कुमार, राहुल सोनकर, जगदीश चौधरी, रवि साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment