<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

गणेश चतुर्थी को लेकर महुली पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक


संतकबीरनगर। आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों से संवाद कर पर्व को लेकर आवश्यक सुझाव और जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह, विवाद अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहने को कहा।
थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विवाद की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
महुली पुलिस ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि गणेश चतुर्थी के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। पुलिस ने कहा कि नागरिक निश्चिंत होकर पर्व की खुशियां मनाएं, उनकी सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।

No comments:

Post a Comment

Pages