<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 6, 2026

गौरा-धुंधा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन से गूंजा गौरानाथ मंदिर


महादेवा, बस्ती। स्वयंभू शिवलिंग बाबा गौरानाथ मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद विधि-विधान से आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, कृष्ण चन्द्र शुक्ल, अजीत पाल, विश्वजीत पाल, सतेन्द्र बहादुर उर्फ पिंकू पाल, उमेश पाल, अनूप कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, विनोद चौधरी, रमेश कसौधन, सुरेन्द्र कसौधन, विंदर कसौधन, फूलदेव चौधरी, पृथ्वीपाल चौधरी, शिवम गौंड, रामचन्द्र गौंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम की व्यवस्था पंडित सचिन्द्र पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुई। मंदिर के ट्रस्टी विष्णु कुमार शुक्ल ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।
जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक गौरानाथ मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages