वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत राजकीय फल संरक्षण केंद्र, बस्ती की ओर से ग्राम सभा पौनी जप्ती, विकासखंड गौर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में पेन, फोल्डर और नोटपैड भी वितरित किए गए।
व्याख्याता अशोक कुमार, सूर्य प्रकाश मिश्रा और प्रमोद कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने, परियोजना तैयार करने तथा योजना के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। ग्रामीण युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं और अन्य प्रतिभागियों ने खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

No comments:
Post a Comment