वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और सभासद राजन ठाकुर के साथ नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 संतपुर मिश्रौलिया में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। नागरिकों की समस्या को देखते हुए नगर विकास मंत्री से सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया गया था। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क पचपेड़िया रोड से मिश्रौलिया को जोड़ेगी। करीब एक दशक से जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अवर अभियंता अर्पित निगम, नीतेश राय, आलोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन शर्मा, अमिताभ मिश्र, मो. अख्तर, वृजमोहन शर्मा, आनंद राठौर, आशुतोष सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment