<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, आर्य नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न


गोरखपुर। सेवा संकल्प कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने एवं संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से आर्य नगर मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी सेवा गतिविधियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष एवं आर्य नगर मंडल प्रभारी वरुण चौरसिया, महानगर उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव तथा महानगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सेवा संकल्प कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और संगठन की भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा कार्य संगठन की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से सेवा संकल्प कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यशाला में निवर्तमान महानगर कोषाध्यक्ष दया कृष्ण गुप्ता, पार्षद मोहन सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, सरवन पटेल, जयंत निषाद, मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, सिवानचित खरे, आदर्श पासवान, मंडल मंत्री राम सिंह प्रजापति, विशाल सोनकर, सूरज शर्मा, शैलेश गौतम, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सचदेवा समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages