<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

हरियाली तीज पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में होगा विशेष मेहंदी उत्सव




वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। हरियाली तीज के पावन अवसर पर माताओं एवं बहनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग-बस्ती में विशेष मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्र सेविका समिति के सौजन्य से विद्यालय परिसर के वंदना हॉल में होगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने बताया कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे माताएं और बहनें उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाती हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में मेहंदी उत्सव आयोजित किया जा रहा है, ताकि महिलाएं उत्सव का आनंद लेने के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि मेहंदी उत्सव 13 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 14 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का स्थान सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग-बस्ती का वंदना हॉल निर्धारित किया गया है।

प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने माताओं एवं बहनों से इस विशेष आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages