<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

चार विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से संचालित विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का मार्ग, समय, ठहराव तथा रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। इसके तहत नौ अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को बढ़ाया गया है। इस ट्रेन के भी नौ अतिरिक्त फेरे होंगे।

वहीं, 05193 छपरा-पठानकोट वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 23 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। इसके आठ अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। वापसी दिशा में 05194 पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा और इसके आठ अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

रेल प्रशासन के इस निर्णय से पर्वों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages