<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

अंतर रेलवे स्कूल प्रतियोगिता 9 व 10 सितंबर को

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में मुख्यालय, गोरखपुर के तीनों विद्यालयों द्वारा अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन 9 एवं 10 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर स्थित प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष तथा रेलवे प्रेक्षागृह में होगा।

प्रतियोगिता में रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न शैक्षणिक एवं पाठ्यचर्या गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 10 सितंबर को अपराह्न 3ः30 बजे रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages