<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

छह रेलकर्मी बने ‘माह के स्टार परफॉर्मर’, संभावित हादसे टाले


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को महाप्रबन्धक सभाकक्ष ‘चैतन्य’ में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह रेल कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन पर गाड़ी प्रबंधक रामेश्वर निषाद ने खलीलाबाद स्टेशन पर टूटी पटरी देखकर तत्काल सूचना देकर संभावित दुर्घटना टाली। पचपेड़वा के स्टेशन मास्टर रवि कुमार यादव ने मालगाड़ी के पहियों से चिंगारी निकलने की जानकारी समय रहते अधिकारियों को दी।

वाराणसी मंडल के कुसम्ही स्टेशन के कांटावाला अजीत कुमार ने गाड़ी के एसएलआर कोच से धुआं निकलते देख ट्रेन रुकवाकर ब्रेक बाइंडिंग की समस्या दूर कराई। बेलथरा रोड के फाटकवाला राजेश कुमार यादव ने पावरकार में आग की लपटें देखकर सूचना दी, जिसके बाद अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाई गई।

इज्जतनगर मंडल के सोनई स्टेशन के गेटमैन रामराज मीना ने गाड़ी से लटकते पायदान को देखकर तत्काल सूचना दी। वहीं ट्रैकमैन्टेनर विनय कुमार ने चौबेपुर-बर्राजपुर के बीच पटरी के पास खिसका बैलास्ट देखकर लाल झंडी दिखाकर गाड़ी रुकवाई।

महाप्रबन्धक ने सभी कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अनुकरणीय बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages