<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

दशकभर का इंतजार खत्म, मिश्रौलिया की जर्जर सड़क का शुरू हुआ निर्माण

- नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निरीक्षण, बोलीं- गुणवत्ता से समझौता नहीं


बस्ती। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 संतपुर मिश्रौलिया की सड़क के दिन अब बहुरने लगे हैं। करीब एक दशक से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और सभासद राजन ठाकुर के साथ निर्माणाधीन सड़क का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों और पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नेहा वर्मा ने बताया कि संतपुर मिश्रौलिया के नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री से सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया गया था। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारंभ कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण सड़क पचपेड़िया रोड को मिश्रौलिया से जोड़ेगी। सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी से अब निजात मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अवर अभियंता अर्पित निगम, नीतेश राय, आलोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन शर्मा, अमिताभ मिश्र, मो. अख्तर, वृजमोहन शर्मा, आनंद राठौर, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages